ओमप्रकाश प्रजापति रेनवाल मांजी मंडल उपाध्यक्ष बने
एक आईना भारत
चाकसू,(संवाददाता अशोक प्रजापत) फागी क्षेत्र में नवगठित रेनवाल मांजी भाजपा मंडल कार्यकारिणी का रविवार को शक्ति विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय रेनवाल मांजी में स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश चौधरी ने मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें ओमप्रकाश प्रजापति को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। प्रजापति को उपाध्यक्ष बनने पर साफा व माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश नागरवाल, मंडल अध्यक्ष महेश चौधरी, रघुनंदन शर्मा, उपाध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा, सीताराम बैरवा, महामंत्री सीताराम गुर्जर, नरेंद्र सिंह चांदावास, जयनारायण बैरवा, तिलोक सैन का स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर रामराज चौधरी, हनुमान सहाय तोगड़ा, दिनेश आर्यन, गणेश सिंह, प्रहलाद मीणा, महेंद्र चौधरी, आदित्य प्रताप सिंह, रामप्रसाद बुनकर, दिनेश सिंह, धर्मचंद सैनी, रामअवतार, दिनेश जैन आदि उपस्थित रहे। ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags
ChaksuJaipur