आयोजन :- मंदिर पर ध्वजारोहण संपन्न, सादगी के साथ हुई महासती जी की पूजा

आयोजन :- मंदिर पर ध्वजारोहण संपन्न, सादगी के साथ हुई महासती जी की पूजा

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

घाणा  :- कस्बे के बस स्टेण्ड पर बरवा रोड़ स्थित महासती जी मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक मंदिर ध्वजा का कार्यक्रम सादगी से संपन्न हुआ। जीव सिंह राजपुरोहित  ने बताया के हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्षिक ध्वजा का कार्यक्रम आयोजित हुआ !अनलॉकडाउन के चलते इस वर्ष सादगी पूर्ण मनाया गया। प्रातः हवन का आयोजन हुआ। इसमें विश्व कल्याण व कोरोना से मुक्ति के लिए आहुतियां दी गई।राजपुरोहित समाज के सानिध्य के हवन संपन्न हुआ। बाद में मंदिर के गुबंद पर मांगीलाल & छोग सिंह जी ने के हाथों से ध्वजा चढ़ाई तथा आरती करके भोग लगाया गया। प्रसाद भक्तो में बांटा गया। इस उत्सव में शंकर सिंह,मांग सिंह, भीख सिंह,जीव सिंह,खेतसिंह, नारायण सिंह,ओम सिंह,सुरेश सिंह, जगदीश सिंह,जय सिंह,छगन सिंह,सहित समाज बंधू मौजूद थे।
और नया पुराने