गुरु के बिना जीवन मे मार्गदर्शन संभव नही- रावल

एक आईना भारत सिरोही

@ Hitesh kumar rawal

लेख रचना:

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अपने ज्ञान, त्याग व तपस्या से समाज, राष्ट्र और विश्व को उन्नति का मार्ग दिखाने वाले सभी ज्ञानी महापुरुषों को कोटि-कोटि वंदन। हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है, गुरु के बिना जीवन में मार्गदर्शन संभव नहीं। गुरु ही शिष्य का मार्गदर्शन कर उसके जीवन को सार्थक बनाता है। गुरु पूर्णिमा गुरु-पूजन का पर्व है, हमें सत्मार्ग पर ले जाने वाले देवतुल्य गुरु अपने ज्ञान से हमारे जीवन को अंधकार, असत्य और अज्ञानता से बाहर निकालकर प्रकाश, सत्य और ज्ञान के मार्ग पर प्रसस्थ कर हमारे चरित्र का निर्माण कर समाज एवं देश के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं।


पत्रकार : हितेश कुमार रावल झाड़ोलीवीर ( समाजसेवी सामाजिक कार्यकर्ता )
और नया पुराने