गो चिकित्सालय से पवित्र गौ रज अयोध्या के लिए रवाना
राम मंदिर सकुशल बनना पूरे भारत वर्ष का सपना हैं-देवी
ममता
एक आइना भारत / प्रकाश इन्दलिया
नागौर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन को लेकर विश्व हिन्दु परिषद् के आव्हान पर पूरे देश से प्राचीन मंदिरों एव तीर्थ स्थलों की पवित्र रज का संग्रह किया जा रहा है,विश्व हिन्दु परिषद नागौर के पुखराज सांखला ( जिला विभाग मंत्री ), नन्दकिशोर करवा (जिला उपाध्यक्ष), मेघराज राव का गौ चिकित्सालय में आगमन हुआ। इन्होने प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी ममता के सानिध्य में नन्दा कामधेनु की पूजा अर्चना की। पश्चात् रामजन्म भूमि अयोध्या नगरी में राम मंदिर निर्माण हेतु नन्दा कामधेनु गौमाता के चरणों की पवित्र रज गो चिकित्सालय से प्रस्थान की।
गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया की राम मन्दिर कोटि हिन्दु समाज की भावना, आस्था, विश्वास व शक्ति का जागरण केन्द्र हैं। विश्व हिन्दु परिषद द्वारा रामजन्म भूमि पूजन हेतु विशेष कार्यक्रम के तहत पवित्र तीर्थ स्थलों व मन्दिरों से श्रीराम मन्दिर के भूमि पूजन हेतु जल व मिट्टी (रज) संग्रह कर प्रस्थान की जा रही है जिसमें विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में हो रही पीड़ित गोवंश के चरणों की गो रज भी भूमि पूजन में शामिल हो।
व्यवस्थापक ने बताया कि गो चिकित्सालय में राम मंदिर निर्माण की मंगल कामना करते हुए सत्संग भवन में सत्संग कार्यक्रम रखा गया जिसमें देवी ममता ने अपना आशीवर्चन उपस्थित सभी भक्तों को सुनाया, साथ ही पुखराज सांखला ने रामजन्म भूमि अयोध्या के इतिहास का बखान किया और बताया कि हमारे देश के संतों व राम भक्तों के सहयोग से आज इस भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान श्रवण सेन, डुंगरराम राड,रमेश बिश्नोई, कंचन पंचारिया, दिनेश रावल, लीलाधर लखारा, आसाराम सियोल,अशोक ढाका, सीताराम पारीक मुकेश पारीक, सोहन राड़, मगनाराम सियाग, रामचन्द्र ज्याणी, हरेन्द्र गौड़ इत्यादि समस्त स्टाफगण मौजूद थे।
Tags
nagaur