हर-हर महादेव-बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे उपखंड क्षेत्र के शिवालय

हर-हर महादेव-बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे उपखंड क्षेत्र के  शिवालय


संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित


सिवाना : कोरोना संकट काल के बीच सावन के चोथे  सोमवार को सैकड़ो श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और बेहद सादगी के साथ मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। शहर के  निकटवर्ती प्राचीन हल्देश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान शिवभक्तों ने शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना कर आक-धतूरा, बिल्व-पत्र, दूध, दही, जल आदि से अभिषेक किया। शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक के कार्यक्रम हुए, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। हल्देश्वर महादेव मंदिर एवं कोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण महीने के चोथे सोमवार के अवसर पर सुबह से ही भक्तों की काफी भीड़ नजर आई और भोले के जयकारों, घंटियों की आवाज से परिसर गुंजायमान रहा। इस दौरान बिल्व-पत्र, आक, धतूरे, पुष्प व पंचामृत का स्नान कर अभिषेक भी किया गया।  इसके साथ ही शहर के निकटवर्ती  सुखालेश्वर, कोटेश्वर,भीड़भंजन महादेव,अमरेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इनका कहना है  :- 
"क्षेत्र के प्रसिद्ध हल्देश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल व दूध चढ़ा खुशहाली व अच्छे जमाने की कामनाएं की।"
          रामेश्वर पुरी  - श्रद्धालु

सावन माह के चौथे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की।
      जीव सिंह राजपुरोहित  - श्रद्धालु

और नया पुराने