मायलावास के भरत माली दमण द्वीप प्रदेश यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना - केंद्र शासित प्रदेश दमण एंड द्वीप में मायलावास के भरत एच माली को प्रदेश यूथ कांग्रेस का सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया।इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एंव सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह नियुक्ति प्रदान की गई है साथ ही यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष एंव प्रदेश सोशल मीडिया टीम के साथ कार्य कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों एंव सिद्धांतो को आमजन तक पहुचाने के निर्देश दिए है।माली को दमण एंव द्वीप में यूथ कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त किये जाने पर इनके पैतृक गांव के लोगो एंव बाड़मेर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
Tags
jalore