सांसद बेनिवाल के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामधेनु सैनिकों ने किया वैदिक हवन
एक आइना भारत / प्रकाश इन्दलिया
कामधेनु सेना के राष्ट्रीय महासचिव दिपेन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में आज नागौर जिलाध्यक्ष अशोक गोदारा द्वारा एन.एच. 62 जोधपुर रोड़ भैंरूनाडा पर स्थित भेरूज़ी महाराज के स्थान पर 1008 बीज मंत्रों द्वारा वैदिक हवन पण्डित सीताराम पारीक द्वारा करवाया गया, जिसमें नागौर जिलाध्यक्ष गोदारा ने भैंरूजी महाराज से नागौर के लोकप्रिय सांसद व किसान नेता हनुमान बेनिवाल के कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने पर उनके अच्छे स्वास्थ्य लाभ हेतु हवन किया तथा भेरूज़ी महाराज से प्रार्थना की बेनिवाल को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हुए आशीर्वाद देने की कामना की। गोदारा ने कहा बेनिवाल हमेशा युवाओं के लिए, किसानों के लिए, व्यापारियों के लिए, बेरोजगारों के लिए एक मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। बेनिवाल के कोरोना पाॅजिटिव रिपाॅर्ट आने पर सभी नागौरवासियों के चेहरे मायुस हैं तथा अभी बेनिवाल को हाॅम क्वारंटाइन किया गया है, इसलिए सभी गो सैनिकों ने बेनिवाल के जल्द से जल्द स्वस्थ होकर पुनः यथा स्थिति में कार्य करने हेतु उनके अच्छे के लिए भैंरूजी से प्रार्थना की। इस मौके पर मध्यप्रदेश राज्य प्रदेशाध्यक्ष श्रवणपुरी गोस्वामी, मनिष मिर्धा, सीताराम पारीक (मेड़ता), आशाराम सियोल (खारी कर्मसोता), अशोक ढाका (धोरीमन्ना), सुरजपुरी गोस्वामी (तरनाऊ), महेन्द्रसिंह सिसोदिया (जैतारण), छेलूसिंह, कैलाश लखारा (डीडवाना), भारमल ताडा (कड़लू), सुभाष बेनिवाल, रामूराम जांगू, मुकेश डीडेल, रूपसिंह राठौड़ सहित अनेक कामधेनु सैनिक उपस्थित थे।
Tags
nagaur