सावन का दूसरा सोमवार, शिव का जलाभिषेक किया

मारवाड़ जंक्शन,(जयवर्धन सिंह)
सावन के दूसरे सोमवार के दिन उपखंड क्षेत्र के गांवो में श्रद्धालुओं ने वृत कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने शुभ मुहुर्त में स्नान कर मन्दिर में शिव का जलाभिषेक कर पुजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। दुदौड़ ग्राम में महादेव मन्दिर के पुजारी सुनील गिरी ने बताया की कोरोना काल में श्रद्धालु मन्दिरों में  आने से बच रहें हैं व घर पर ही उपवास कर भगवान शिव की आराधना कर रहें हैं। 
और नया पुराने