आयरन लेडी वुमन क्लब ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

पाली : निमाज कस्बे में नेहरू युवा केंद्र पाली के अंतर्गत आयरन लेडी वुमन क्लब के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। आयरन लेडी वुमन क्लब की अध्यक्ष अनु सोनी ने बताया कि एक वृक्ष -एक लाभार्थी अभियान से जुड़कर हम सभी युवा मंडल सदस्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना कर्तव्य निभाएंगे। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा 9 पौधों का पौधरोपण कर सुरक्षा एवं शहर संभाल का जिम्मा लिया गया। इस दौरान आयरन लेडी वुमन क्लब की अध्यक्ष अनु सोनी, उपाध्यक्ष पूनम साहू, सचिव रेशमा राजपुरोहित, संयुक्त सचिव श्रीमती लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष गुणवती, राजकुमारी, उषा,निहारिका,संहिता, खुशबू साहू, रितु, श्रीमती भीमा देवी, आकांक्षा सोनी, दुर्गा सोनी आदि ने पौधरोपण कर उसकी देखरेख का जिम्मा लिया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook