सुखदेव सिंह राजपुरोहित ने 21 वी बार किया रक्तदान
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली/सुमेरपुर: सिद्धिविनायक अस्पताल में जन्माष्टमी के दिन भर्ती पूनम कंवर पत्नी हनवंत सिंह राजपुरोहित निवासी पराखिया गर्भावस्था के दौरान 1 यूनिट बी पॉजिटिव की आवश्यकता हुई परिजनों ने सभी जगह प्रयास किए लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाई जब इसकी जानकारी शंखवाली निवासी सुखदेव सिंह राजपुरोहित को लगी तो उन्होंने तुरंत ही भगवान महावीर अस्पताल पहुंचकर 21वीं बार रक्तदान किया राजपुरोहित रक्तदान और समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहते हैं राजपुरोहित के रक्तदान करने पर परिजनों ने राहत की सांस ली
Tags
pali