रतन सिंह राजपुरोहित को डीजीपी ने किया सम्मानित
मेवाड भील कोर कंपनी कमांडर रतन सिंह को डीजीपी ने सम्मानित किया।
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली:मेवाड भील कोर बांसवाडा के कंपनी कमांडर रतनसिंह राजपुरोहित खिंदारागांव को डी जी पी भुपेन्द्र सिंह यादव ने उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए पांच हजार नगद राशि और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। मेवाड भील कोर के कंपनी कमांडर रतन सिंह राजपुरोहित ने बांसवाडा द्वारा निगम की महत्वपूर्ण निर्माण कार्य, बांसवाडा के मुख्यालय परिसर माही डैम की तलहटी में आंवटित भूमि की अतिक्रमियों से ना केवल कब्जामुक्त करवाया अपितु महत्वपूर्ण आंवटित जमीन की नाप जोख कर इस परिसर की चारदीवारी बनाने का कार्य किया। रतन सिंह की कडी मेहनत, लगन एंव, निष्ठापूर्वक कार्यो के लिए महानिदेशक राजस्थान पुलिस भुपेन्द्र सिंह यादव ने सम्मानित किया। रतन सिंह राजपुरोहित ने परिसर की आंवटित भूमि पर अत्याधिक पुराने आम के वृक्षो को भवन निर्माण के लिए अतुलनीय ले-आउट तैयार किया। रतन सिंह हमेशा अपने कर्त्तव्य के प्रति सजग रहते हैं इनकी छवि ईमानदार हैं पुलिस विभाग में अपनी सेवा 1999 से दे रहे हैं इनको पहले भी पुलिस विभाग द्वारा उत्तम सेवा और अति उत्तम सेवा चिन्ह से भी नवाजा गया है
Tags
pali