*विंगरला-घायल नीलगाय को कुत्तों के चंगुल से बचाया*

*विंगरला-घायल नीलगाय को कुत्तों के चंगुल से बचाया*

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

पाली :जिले की रानी तहसील के गांव विंगरला में शैतान सिंह राजपुरोहित और उनके साथियों ने मिलकर एक नील गाय को कुत्तों के चंगुल से बचाया। शैतानसिंह ने बताया कि एक नील गाय पर कुत्तों ने आक्रमण कर उसे घायल कर दिया। मौके पर पर्वतसिंह, जितेन्द्र सिंह, सवाईसिंह, इन्द्रसिंह आदि  साथी पहुंच कर वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर हरि सिंह और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नील गाय को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया। शैतानसिंह ने बताया कि नीलगाय को कुत्तों ने पुरी तरह से घायल कर दिया था।
और नया पुराने