खौड विद्यालय में किया पौधारोपण
पौधारोपण कर पर्यावरण प्रेम को किया साकार
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली:खौड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य शांति चौहान के नेतृत्व में पौधारोपण कर पर्यावरण प्रेम को साकार किया| इस दौरान चौहान ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़- पोधे लगाना जरूरी है, पेड़ -पौधे प्राणि जीवो के प्राण दाता माने जाते है | इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए | इस मोके पर प्रधानाचार्य शांति चौहान, व्याख्याता महेंद्र देवपाल,शैतानसिंह, मन्नाराम, नरेन्द्र कुमार , अशोक कुमार, मांगीलाल भाटी,अमराराम मीना, राकेश कुमार, सुनील कुमार यादव, वीरेंद्रसिंह भाटी, मीना शर्मा, सुनीता चौहान समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा|
Tags
pali