शिकारियों ने गर्भवती नीलगाय को मारी गोली

शिकारियों ने गर्भवती नीलगाय को मारी गोली

कामधेनु सेना ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

कामधेनु सेना करेगी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन - महेन्द्र ग्वाला
 एक आइना भारत / प्रकाश इन्दलिया 

नागौर। जिले की मुण्डवा तहसील के ग्राम ग्वालू में एक बनबागरिया द्वारा बुधवार (30 जुलाई) की रात को गर्भवती नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के सहयोग से एक शिकारी बनबागरिया को पकड़ा। नीलगाय के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि नीलगाय के पेट में दो बच्चे थे, जिनकी भी मृत्यु हो गई। 
महेन्द्र ग्वाला ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरोपी बावरिया को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की। 
ग्वाला ने कहा कि दिन प्रतिदिन वन्य जीवों का शिकार बढ़ रहा है और शिकारियों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस व प्रशासन का कोई भय नहीं है और निसंकोच वन्य जीवों का शिकार करते हैं। ऐसे शिकारियों को कड़ी से कड़ी सजा दें, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को पुनः दोहराया नहीं जाये, क्योंकि वन्य जीव प्रकृति का श्रंगार है, इनके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं है, अगर प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की तो बड़ी संख्या में कामधेनु सैनिक एकत्रित होकर वन्य जीव प्रेमी व अनेक धार्मिक संगठनों को साथ लेकर नागौर जिला मुख्यालय पर कड़ा रोष प्रकट किया जायेगा। इस दौरान दिनेश बिड़ियासर, कामधेनु सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सहदेव रोज, चुंटीसरा ग्राम अध्यक्ष मनोहर धुंधवाल, कैलाश ईनाणिया इत्यादि कामधेनु सैनिक उपस्थित थे।

और नया पुराने