खरोकडा में परंपरा अनुसार मनाई देव झूलनी एकादशी गांव के चारभुजा मंदिर से निकली रामरेवाडी, भक्तों ने की जयजयकार

खरोकडा  में परंपरा अनुसार मनाई देव झूलनी एकादशी

गांव के चारभुजा मंदिर से निकली रामरेवाडी,भक्तों ने की जयजयकार 

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 


पाली: एक ओर मेघों की मल्हार, दूसरी ओर भक्तों के भजन और ठाकुरजी की जयजयकार से गांव खरोकडा में माहौल धर्ममयी रहा। भजनों के सुर और ढोल नगाड़ों की ध्वनियां रहरहकर भक्ति भावों से सराबोर करती नजर आईं। यह नजारा गांव खरोकडा में देव झूलनी एकादशी के मौके पर चारभुजा मंदिर से रामरेवाडी निकाली गई ।  जहां धर्म और पराक्रम का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर जहां बड़े बुजुर्ग भक्ति में लीन दिखे, वहीं युवाओं के जयजयकारो के साथ श्रद्धालु भी रामरेवाडिय़ों के दर्शन और ठाकुरजी के चरण वंदन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। बरसों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते रामरेवाडी निर्धारित मार्गों से होते हुए तालाब की पाल पहुंची, जहां आरती और पूजन के बाद रेवाडी मंदिर की ओर रवाना हो गईं। रामरेवाड़ी में कोरोना को लेकर बरती सर्तकता और राज्य सरकार द्वारा कानून व्यवस्था का पालन किया गया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook