कन्हैया राजपुरोहित बने नागौर शहर रिया बडी मंडल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नागौर में कार्यकारिणी का रविवार को विस्तार किया। युवा मोर्चा नागौर शहर जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंडेल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कन्हैया राजपुरोहित पुरोहितासनी को महामंत्री पद पर मनोनीत किया। इससे शहर व क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस पर नव मनोनीत महामंत्री कन्हैया राजपुरोहित ने कहा कि संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी दी हैं उसको बड़ी निष्ठा व समर्पण भाव से निभाऊंगा। क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी तरफ से शत प्रतिशत योगदान दिया जाएगा। जन समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर के लोगों को राहत प्रदान करने का पूरा कार्य किया जाएगा। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का जुड़ाव और मजबूत व गहरा करने के लिए अपनी ओर से दिन रात प्रयास किया जाएगा।
Tags
pali
