*स्वामी महेश्वरानंद आश्रम में शनिदेव का अभिषेक किया गया*

एक आईना भारत
सोजत कुलदीप सिंह


*स्वामी महेश्वरानंद आश्रम में शनिदेव का अभिषेक किया गया*


श्रावणमास शनिप्रदोष का विशेष संयोग:—
ॐ विश्वदीप गुरुकुल  स्वामी महेश्वरानंद आश्रम शिक्षा एवं शोध संस्थान जाडन पाली के तत्वाधान में विश्वगुरु महामण्डलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानंद पुरी महाराज के शुभआर्शीवाद से श्रावण मास के अन्तर्गत विशेष शनिप्रदोष का अत्यंत दुर्लभ  संयोग होने के शुभअवसर पर देवईश्वर महादेव मंदिर मे स्थापित शिवलिंग का आचार्य पंकज शर्मा द्वारा विशेष सहस्त्रधारा अभिषेक एवं अष्टोत्तरशत् नामावली का बिल्वपत्र द्वारा अर्चना का  कार्यक्रम स्वामी अवतार पुरी सानिध्य में सम्पन्न कराया गया। इस विशेष श्रावण मास शनिप्रदोष के कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रुप में महिपाल सिंह रणावत , विक्रम गर्ग , मनमोहन सेवार्थी के द्वारा पूजन व अभिषेक कीया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इंटरनेट के माध्यम से अनेको देशों में प्रसारित किया इसी माध्यम से स्वामी महेश्वरानंद के शुभआर्शीवाद भक्तों को प्रदान किये गये। शनिप्रदोष सहस्त्रधारा एवं बिल्वपत्र अष्टोत्तरशत् नामावली कार्यक्रम में आश्रम के ही शर्मा जी एवं अनेकों विदेशी भक्तों ने भक्ति भाव से अपनी उपस्थिती प्रदान कराई। कार्यक्रम में केदारनाथ शिला जो आश्रम के देवालय के अग्र भाग मे विराजमान है उसका शुक्लयजुर्वेद रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रो से अभिषेक कर के कार्यक्रम का समापन किया गया।
और नया पुराने