एक दर्जन अखाड़े के सन्तो का हुआ आगमन, 2021 हरिद्वार कुम्भ पर भी हुई चर्चा

नागौर में अखाड़ा के सन्तो की हुई  विषेश बैठक 
 मथुरा, काशी, गो व विवाह कानून 8 प्रस्तावों पर हुई चर्चा  

अयोध्या के बाद काषी-मथुरा को मुक्त कराने का ऐलान- श्री महन्त उमेशगिरी

एक आइना भारत / नागौर

 विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में बरेली से पंच दशनाम जूना अखाड़ा व अन्य अखाड़ो के करीब एक दर्जन सन्तो का एक विषेश बैठक हेतु काफिला आया। इन अखाड़े के सन्तो ने महामण्डलेष्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज  व भक्तो के साथ विशेष बैठक की।
 बैठक में श्री महन्त उमेशगिरी महाराज, महन्त प्रेमानन्दगिरी महाराज, सन्त दिनेशगिरी महाराज (नन्दी बाबा), सन्त मुन्नागिरी महाराज, सन्त जितेन्द्रगिरी महाराज, सन्त महेन्द्रगिरी महाराज, सन्त रिन्कूगिरी महाराज, सन्त गोविन्दराम महाराज व  सन्त विद्यानन्द महाराज सहित अन्य सन्तो व भक्तों की बैठक में राष्ट्रीय स्तर के 8 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। 
श्री महन्त उमेशगिरी महाराज ने साफ-साफ  कहा अयोध्या के बाद काशी,मथुरा को मुक्त कराने का संकल्प व ऐलान सन्तो की सबसे बड़ी संस्था अखाड़ा परिषद के निर्देशानुसार पूरे भारत में यह अभियान चलाएगें जिसमें में हिन्दुत्वे वादी सभी संगठनों को आमन्त्रित किया जाएगा। इस हेतु देश भर में अखाड़े के सन्तो को जागृति हेतु बड़े बड़े सन्तो व संगठनों से सम्पर्क चालु कर दिया है।  आगामी 2021 कुम्भ हरिद्वार में इस मुद्दे को  जोर-शोर से उठाकर  कार्य सन्त समाज शुरू कर देगा। 
 इसके साथ ही देश में 370, राम जन्मभूमि,तीन तलाक,सी.ए.ए. के बाद अब देश में  एक देश एक कानून के तहत विवाह नियम का भी एक ही कानून होना चाहिए। 
 बैठक में राममन्दिर पर चर्चा करते हुए अखाड़ा परिषद ने देश में नया नारा दिया है- यह तो पहली झांकी है- मथुरा, काशी बाकी है। 
अखाड़े के सन्तो को नागौर जिले में प्रवेश  के दौरान बड़ा अजीब लगा कि हर 5 कि.मी. पर गोवंश का सड़कों पर जगह-जगह जमावड़ा देखा तो आश्चर्य हुआ, महन्त प्रेमानन्दगिरी महाराज ने कहा एक बार तो इन गोवंश के कारण हमारी गाड़ी एक्सीडेन्ट हो जाती, हम सन्त बाल-बाल बचे।  
 सन्त दिनेशगिरी महाराज ने उपस्थित भक्तो को कहा हमनें आज तो रामन्दिर बना दिया लेकिन इसे कितने सालों तक सुरक्षित रखेगें, जिस अनुपात से देश में हिन्दूओं की संख्या घट रही है और यह बड़ी चिन्ता का विषय है। इस दौरान कैलाश  लखारा को सभी सन्तो ने मिलकर आशीर्वाद दिया।
 
गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया  इस  विषेश बैठक का आयोजन अखाड़ा परिषद की और से अखाड़े के सन्तो की उपस्थिति में हुई जिसमें बड़ी संख्या  में सन्त व भक्त उपस्थित रहे।
और नया पुराने