सिवाना :- कविता सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने सोमवार को भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेश्कर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की प्रार्थना की है।भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और विशेष लाईफटाइम जैसे अतिविशिष्ट सम्मानों से अलंकृत लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ । वह आज 91 वर्ष की हो गयी।राजपुरोहित ने स्वर कोकिला को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा, " भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला आदरणीया लता मंगेश्कर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ व दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ।"
Tags
sivana