एक आईना भारत
चाकसू:-(अशोक प्रजापत) भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में दिनांक-14.09.2020 से 20.09.2020 तक मनाया।जिसमें कार्यकर्ताओं ने अलग अलग क्षेत्रों में कई कार्य किये।इसी कडी में भारतीय जनता पार्टी चाकसू देहात द्वारा तामडिया बाग की ढाणी में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया।जिसमें सिताराम यादव-97 प्रतिशत,व शिवराज यादव-93 प्रतिशत होनहार दोनों छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा महामंत्री विक्रम सिंह तामडिया ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत सत्कार कर धन्यवाद ज्ञापित किया।सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के विधानसभा प्रभारी सरदार सुरेंद्र सिंह, जिला सदस्य ज्ञान चौधरी,आत्मनिर्भर भारत एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के संयोजक केदार शर्मा,सहसंयोजक विक्रम कुमार गर्ग,पार्षद केबी शर्मा,राजेंद्र गोस्वामी,हनुमान प्रजापत,जगन्नाथ बंजारा,व छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।
Tags
chaksu