प्रधानमंत्री के 70 वां जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ



एक आईना भारत


चाकसू:-(अशोक प्रजापत) चाकसू मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा चाकसू के द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक मनाया गया 20 सितंबर को कार्यक्रम में जीवनदाता ब्लड बैंक के साथ निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर आयोजकर्ता मुकेश सैनी, आशीष वाल्मीकि, राकेश सैनी,  धर्मराज गुर्जर, ने बताया कि शिविर में 72 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में जयपुर से पधारे हुए आमंत्रित अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला जयपुर देहात दक्षिण जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर, जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित चेची, उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष श्रवण मीणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश टेपण, विधायक प्रत्याशी रामअवतार बैरवा, नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी, जिला मंत्री युवा मोर्चा शिवजी राम गुर्जर, राजकमल, गिरधारी, आशीष चोपड़ा, जयपुर जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष महोदया पूनम जी यादव, महामंत्री उमा शर्मा, राजेश्वरी, सुमन, सोना, मुकुट रावत व्यवस्थापक आदर्श विद्या मंदिर, प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा आईटी सेल लालाराम जादम,आशीष गोस्वामी, जनसेवक श्याम शर्मा, मोहित अग्रवाल, आईटी सेल जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश शर्मा, बुथ अध्यक्ष विनोद सैनी, सत्यनारायण सैनी, रुद्र प्रताप सिंह, सहित अनेक युवा सहित अन्य अतिथि गण उपस्थित रहे।
और नया पुराने