चाकसू में कन्या पूजन करके सेवा सप्ताह कार्यक्रम शुरू किया
एक आईना भारत
चाकसू:-(अशोक प्रजापत) चाकसू कस्बे में सेवा सप्ताह कार्यक्रम शुरू किया। शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें आज नगर उपाध्यक्ष सुमन कुमावत के निवास स्थान पर कन्या पूजन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में चाकसू नगर की छोटी बालिकाओं का पूजन कर फल वितरण एवं दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रत्याशी रामअवतार बैरवा, नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी, पूर्व प्रधान जगदीश खींची, नगर महामंत्री विनोद राजोरिया, रामबाबू गोडीवाल, नगर मंत्री फूलचंद महावर, चंदा देवी शर्मा आईटी सेल प्रभारी रवि प्रकाश शर्मा गिर्राज संगत, सोनू राणा, जीतूं में राणा, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
chaksu