पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की जयंती मनाई
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- कस्बे के गांधी चौक पर कविता सेवा संस्थान की ओर पूर्व-उपराष्ट्रपति,व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबोसा भैरो सिंह जी शेखावत की 97 वीं जन्म-जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गईं!अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने कहा कि स्व. भैरोंसिंह शेखावत ने देश व विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तथा हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। देश एवं प्रदेश के विकास में स्व. श्री भैरोंसिंह जी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।इस दौरान भैरोंसिंह शेखावत अमर रहे के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर ई - मित्र संघ अध्यक्ष आशु सिंह राजपुरोहित,तरूण सुन्देंशा, निर्मल जैन, गणपत माली, छात्र नेता गणपत सिंह,भरत सिंह,निर्मल जैन, सहित संस्थान के सदस्य उपस्थित रहें!
Tags
siwana