संवाददाता सिवाना
सिवाना :- उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मायलावास में अशोक सिंह राजपुरोहित को नवनिर्वाचित सरपंच बनने पर कविता सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। सरपंच अशोक सिंह राजपुरोहित ने कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें भारी मतों से जीताकर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगें। उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी कि वह गांव का बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास करवाएंगें। गांव में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ उसे स्वच्छ और निर्मल बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके अलावा गांव में हर बेटी को शिक्षित करने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक किया जाएगा, ताकि किसी भी कारण से कोई बेटी पढ़ाई से वंचित न रह सके। इस मौके पर कैलाश सिंह राजपुरोहित, अध्यक्ष कविता सेवा संस्थान,आशु सिंह राजपुरोहित अध्यक्ष ई मित्र संगठन सिवाना, राजेंद्र कुमार सरगरा दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष सिवाना, सहित ग्रामीण उपस्थित थें।
Tags
sivana