सतर्कता शपथ के साथ समाज में जागरूक रहने का आह्वान किया
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायतशाषी संगठन नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर द्वारा 27 अक्टूबर से 2 नंवबर तक आयोजित होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी कुशुमलता चौहान ने सतर्कता शपथ दिलवाकर सतर्कता जागरूकता का आह्वान किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कुशुमलता चौहान ने कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति को विभिन्न प्रकार से सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। सतर्कता बरतकर हम एक अच्छे सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर सकते है। नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर के ब्लॉक सिवाना एन वाई सी सुरेन्द्रसिंह जागसा व हितेश राजपुरोहित ने बताया कि यह सतर्कता सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नंवबर तक जिले में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व सक्रिय युवा मंडलों के सहयोग से आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर यह उपस्थित रहे-सूचना सहायक सुशील कुमार व खीमाराम, कनिष्ठ सहायक स्वरूप सिंहव अभिषेक जैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर अशोक सिंह,चालक बंशीलाल ,महेंद्र सिंह के साथ युवा कपूर सिंह सिणेर ,शैतान सिंह इंद्राणा,एन वाई सी सुरेन्द्रसिंह जागसा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया!
Tags
siwana