सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती मनाई गई
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- कस्बे में कविता सेवा संस्थान के द्वारा शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 145 वीं जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया । उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने की । अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों में बिखरे भारत का एकीकरण कर उन्होंने आज के मजबूत भारत की नींव रखी थी। उनका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र समर्पण व विराट योगदान भारत कभी नहीं भुला जा सकता।संस्थान के सदस्यों को राष्ट्रीय एकता पर शपथ दिलायी। कहा राष्ट्र की एकता के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे!ई मित्र संघ अध्यक्ष आशु सिंह राजपुरोहित ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष तरूण सुन्देंशा, गणपत सिंह राजपुरोहित, गणपत माली, निर्मल जैन, भरत माली, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थें!
Tags
shiwana