चाकसू/दीपावली स्नेह मिलन व कार्यकर्ता की संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

दीपावली स्नेह मिलन व कार्यकर्ता की संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:-चाकसू मुख्यालय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गंगाराम मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को चाकसू मुख्यालय पर दीपावली स्नेह मिलन व कार्यकर्ताओं के संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान आगामी नगर पालिका एवं पंचायती चुनाव के देखते हुए भी विस्तृत चर्चा की गई। समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकता  दिखाते हुए आगामी चुनावों में जीत की पूर्ण संभावना जताई। एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर स्नेह मिलन कार्यक्रम शुरू किया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीणा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही पार्टी हर भरोसे पर कामयाब हो सकती है। कमेटी ने निर्णय लिया कि गुरुवार को प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्री शांति धारीवाल से मिलकर कार्यकर्ताओं की अपनी पीड़ा जाहिर करेंगे। एवं नगर पालिका चाकसू में पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जावे जो वार्ड वार्ड जाकर सर्वे कर जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण करें।
इस दौरान पूर्व विधायक अशोक तंवर, पूर्व विधायक प्रकाश बेरवा, मांगीलाल खंडेलवाल, मदन चौधरी जिला परिषद सदस्य, मुकेश मीणा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, शंकर बैरवा सरपंच, गणेश मीणा सरपंच, नारायण सांवरिया, सुरज्ञान सिंह बड़ोदिया, रमेश मीणा सरपंच, रामेश्वर जाट सरपंच, कृष्ण मीणा सरपंच, भजन गुर्जर सरपंच, गिर्राज शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook