स्वदेशी सामान के साथ मनाएं दीपावली :- किशोर सांखला
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- समाजसेवी किशोर कुमार सांखला दीपावली पर्व पर लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस दीपावली पर्व पर स्वदेशी वस्तु का उपयोग करें एवं चाइनीस सामान का बहिष्कार करें।आज दिपावली पर्व पूरे भारत में मनाया जाएगा। किशोर कुमार सांखला ने लोगों से अपील की है कि इस दिवाली पर हम संकल्प लेकर चाइना के पटाखे सजावट एवं वहां से निर्मित सजावट के किसी भी सामान का उपयोग ना करें तथा दीपावली पर घरों की सजावट के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा बनाए गए सामान का ही उपयोग करें। इससे हाथों का बना सामान बेचने वाले स्थानीय लोगों को भी आर्थिक मदद मिलेगी एवं दीपावली पर उनके भी घर जगमगाएंगे ।आप आप सभी स्थानीय लोगों से सामान खरीदकर उन्हें तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि चीन केवल दीपावली पर ही हमारे देश से अरबों रुपए का कारोबार करता है तथा हमारे देश एवं देश की सीमाओं पर हमारी सुरक्षा कर रहे सैनिकों के विरुद्ध षड्यंत्र रचता रहता है इसका सबसे ताजा एवं बड़ा उदाहरण पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चिनी एवं भारतीय सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प है । गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारत के सैनिकों पर धोखे से हमला कर दिया था। चीनी सैनिकों के साथ इस हिंसक झड़प में हमारे भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था। लेकिन उस चीनी भारत हिंसक झड़प में भारत के बीस सैनिक शहीद हो गए थें। इसलिए इस दीपावली पर्व पर हम सब संकल्प ले की स्वदेशी अपनाएं तथा चीनी सामान का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि दीपावली पर कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी से बने लक्ष्मी, गणेश की मूर्ति,दिपक एवं अन्य सामानों का उपयोग करें। तथा अपने घरों को रोशन करने के साथ-साथ हम उनके घर को भी इस दीपावली पर्व पर रोशन करें।
Tags
siwana