कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए मनाएं दीपावली :- राजपुरोहित

कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए मनाएं दीपावली :- राजपुरोहित 

निजी संवाददाता सिवाना 

सिवाना :- कविता सेवा संस्थान के अध्यक्ष  कैलाश सिंह राजपुरोहित ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी से दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा आदि पर्व पर सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि पर्वों के उल्लास में स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए पर्व मनाते समय कोविड को लेकर जारी सरकार व  चिकित्सकों के दिशा निर्देशों का पालन जरूर करें।  भीड़ भाड़ में जाने से बचें। बाजारों में खरीदारी के लिए जाते समय मास्क पहने व शारीरिक दूरी का पालन करें। बच्चों को बाजार में ले जाने से बचें। घरों में रोशनी के लिए चाइनीज झालरों के बजाय मिट्टी से बने दिपकों का प्रयोग करें। पूजन के लिए मिट्टी से बने लक्ष्मी जी व  गणेश जी  की मूर्तियां खरीदें। इससे यहां पर स्थानीय कुम्हारों को लाभ होगा वही देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने में मदद मिलेगी। राजपुरोहित ने कहा कि इस समय अर्थव्यवस्था बेहद मंदी के दौर से गुजर रही है अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए देश में बने उत्पादों को ही खरीदें। विदेशी उत्पादों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि   दीपावली रोशनी व उल्लास का पर्व है। रोशनी के इस पर्व को मनाते समय पर्यावरण का भी ख्याल रखें। मंदी व बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए अपने आसपास के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मदद भी अवश्य करें। दीपावली पूजन के उपरांत देवी-देवताओं की मूर्तियों व कैलेंण्डर आदि को इधर उधर ना फेंके।
और नया पुराने

Column Right

Facebook