भाजपा मण्डल की सयुक्त बैठक भीड़ भजन महादेव परिसर देवन्दी में आयोजित हुई।

भाजपा मण्डल की सयुक्त बैठक भीड़ भजन महादेव परिसर देवन्दी में आयोजित हुई।

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित


सिवाना :-  पंचायती राज चुनाव 2020 को लेकर गुरुवार को सिवाना समिति के चुनावों को लेकर सिवाना व  पादरू भाजपा मण्डल की सयुक्त बैठक भीड़ भजन महादेव परिसर देवन्दी में आयोजित हुई।
  जिसमे सिवाना समिति के पंचायत समिति के 25 वार्डो  को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा व जिला परिषद के सिवाना एरिये के वार्डो को लेकर भी चर्चा की गई। 
पार्टी के विधान के अनुसार सिवाना समिति के चुनाव प्रभारी व संयोजक ने सभी को आहवान किया की पंचायती राज चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओ को मतदान करने का आव्हान किया। प्रभारी पुष्पराज संयोजक वीरसिंह सेला,मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित,मण्डल अध्यक्ष सुरताराम देवासी ने चुनाव लड़ने वालो के आवेदन लिए।।पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक हमीरसिंह भायल,पूर्व विधायक कानसिंह कोटडी,इंदाराम ,सोहनसिंह भायल,महंत नरोतमदास कुंडल,लक्ष्मणसिंह कोटडी,पारस प्रजापत समदड़ी,अरुण सालेचा, सरपंच नारायणसिंह देवन्दी सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे। सभा को पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ,सहित कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया व भाजपा का सिवाना में बोर्ड बनाने का आव्हान किया।विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा की  विधानसभा एरिया में तीन समितियां है। व तीनों में ही भाजपा का बोर्ड बनेगा वो सब कार्यकर्ताओं के बल पर होगा।पार्टी का सिंबल कोई भी व्यक्ति लेकर आवे उसका हमको एकजुट होकर सहयोग करना है।।एससी, एसटी व आेबीसी वर्ग के आरक्षित सीटों पर प्रत्याशी अपना जाति प्रमाण पत्र तेयार करवा लेे ताकि समय पर आवेदन हो सके । 
और नया पुराने