हत्या का मामला दर्ज।
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- क्षेत्र के गांव रेलों की ढाणी कुण्डल में दिनांक 26 अक्टूम्बर 2020 को हुई अजाराम की मृत्यु के सबन्ध में मृतक अजाराम के पिता ने मृतक के ससूरराल पक्ष के लोगो के खिलाफ सिवाना पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया की अजाराम अपनी ससुराल में जमीन हासल लेकर खेती करता था। वहां पर खेजड़ी के पेड़ के नीचे ससूर दीपाराम के खेत में लाश मिली थी। व पैरों को भी कैंबल से बांध रखा था। तथा बारह दिन पर भी ससूराल वाले घर पर नही आये। तब ससूराल वालो पर शक हुआ। मृतक के पिता पारसाराम की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सिवाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। उक्त जानकारी थानाधिकारी प्रेमाराम चौधरी ने दी।
Tags
shiwana