निकिता तोमर के हत्यारों को फांसी दी जाए : - दौलत सिंह

निकिता तोमर के हत्यारों को फांसी दी जाए : - दौलत सिंह 

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना :- राष्ट्रीय क्षत्रिय महापरिषद व भारतीय राजपुताना सेवा संघ की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजन कर कैंडल जलाकर हरियाणा की रहने वाली मृतका निकिता तोमर को श्रद्धांजलि दी।प्रवक्ता  दौलत सिंह  ने कहा कि निकिता हरियाणा की ही नहीं देश की बेटी थी। उसके हत्यारों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक नरेंद्र बाबू ,  हरीश तंवर, प्रेम सिंह, अनिल सिंह, कैशर सिंह,राजेंद्र चौहान, मोहन सिंह, प्रदेश प्रचार मंत्री दौलत सिंह, सुनील सिंह, वीरेंद्र सिंह, ममता सिंह व दोनों संगठन के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे! 
और नया पुराने