गांव ढाणियों में सभी पशुओं का रजिस्ट्रेशन शुरू
एक आईना भारत
चाकसू/अशोक प्रजापत:- सरकार के आदेशानुसार पशु विभाग द्वारा पशुधन सहायक द्वारा अब हर गांव हर ढाणियों में सभी प्रकार के पशुओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। पशुधन सहायक सियाराम चौधरी ने बताया कि पशुओं का रजिस्ट्रेशन करते हुए साथ ही मौसम को देखते हुए सभी पशुओं को खुरपका, मुंहपका रोगों का टीका लगाया गया। सियाराम चौधरी ने ग्राम पंचायत में अब तक 1350 पशुओं का रजिस्ट्रेशन करते हुए सभी को टीका लगाया गया।
Tags
chaksu