कामधेनु सेना की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोलंकी की दूसरी पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सैन व कामधेनु सैनिकों ने किया याद
स्मृति में हुआ सफाई अभियान, गौवंश को खिलाया गुड़
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सोलंकी की संगठन को गति देने में अहम भूमिका रही - सेन
एक आइना भारत / झटेरा नागौर
कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सेन ने आज नागौर जिले के झटेरा ग्राम में कामधेनु सेना की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. प्रवीणा सोलंकी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में बनाई गई भव्य छतरी पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें याद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सेन ने कहा कि सभी को साथ में लेकर चलने वाली संगठन को गति देने में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोलंकी की अहम भूमिका रही। सोलंकी अपने जीवन को हमेशा गोरक्षार्थ, गोहितार्थ कार्य करते हुए कामधेनु सेना संगठन को मजबूत बनाने में एक अमूल्य योगदान दिया, इनके किये हुए गोहितार्थ सराहनीय कार्यों को याद करते हुए कामधेनु सैनिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोलंकी का सपना था कि देश की किसी भी लावारिस गोवंश की दुदर्शा न हो इस हेतु उनकी याद में बनाई गई गौशाला का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सेन ने गौशाला के अंदर जो कमियां थी उनको भी दूर किया। उपस्थित सभी गोसैनिकों व स्व. प्रवीणा सोलंकी के सुपुत्र यशराजसिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सेन के नेतृत्व में गौमाता को गो खाद्य सामग्री खिलाई।
कार्यक्रम के दौरान संत गिरधारीरामजी महाराज, नागौर जिला कोषाध्यक्ष रमेश बिश्नोई, डोडियाना ग्राम अध्यक्ष सीताराम पारीक, रियांबड़ी नगर कार्यालय प्रमुख प्रकाश राव, सोहनराम राड़, भवानीसिंह सोलंकी, छोटू सारस्वत, सुरेन्द्र काला, भंवरराम सारस्वत, मोहनराम भादू, नथूसिंह सोलंकी, छोटूराम सारस्वत, लालाराम साद कामधेनु सैनिक उपस्थित थे।
Tags
nagaur