Newsदीपावली रोशन का पर्व हैं, गरीब-जरूरतमंद लोगों में भी खुशियाँ बिखेरें - देवी ममता

समाज  सेवी व उद्योगपति पुनम कुलरिया के जन्मदिन
 पर गरीब परिवारों को किया दान 
दीपावली रोशन का पर्व हैं, गरीब-जरूरतमंद लोगों में भी खुशियाँ बिखेरें - देवी ममता 

एक आइना भारत / नागौर

स्व. संत दुलाराम  कुलरिया के सुपुत्र पुनम कुलरिया के जन्मदिन पर  कथा वाचिका देवी ममता ने गरीब बस्ती में गरीब परिवारों को दीपावली हेतु मिट्टी के दीपक और महिला व पुरूषों को जुतियाँ व चप्पल इत्यादि वितरण कर जन्मदिन मनाया। 
भागवत सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कंचन पंचारिया ने बताया कि पुनम कुलरिया के जन्मदिन पर प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी ममता ने खुशहाल और सुरक्षित दिपावली मनाने का संदेश देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण गरीबों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने से इस दीपावली पर मदद का हाथ बढ़ाकर मनाइये दीपोत्सव। 
दीपावली के समय गली-मोहल्ले से लेकर घर-आंगन तक रोशनी रहती है। कुछ घर ऐसे होते है जहां दीपों की रोशनी नहीं पहुंचती और दीपावली की रौनक फीकी रहती है। ऐसे जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद करने और उनकी अंधेरी दुनिया को रोशन करने के लिए देवी ममता ने यह कदम उठाया है। 
देवी ममता ने दीपावली पर्व पर मानवता का परिचय देते हुए गरीब परिवारों में दीपक, जुतियाँ व चप्पल वितरित कर पुनम कुलरिया को जन्मदिन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ दी। देवी ममता ने बताया कि कुलरिया परिवार दूसरों की मदद करने में सदैव तत्पर रहते है।  गरीब परिवारों के घरों को रोशन करने में निरन्तर प्रयास करते रहते है। 
 इस दौरान सीताराम पारीक, दिनेश रावल, रामनिवास राड़, बाबुलाल बोहरा, कैलाश लखारा, रविन्द्र मेहरिया  मोजुद रहे 
और नया पुराने