जयंती पर अब्दुल कलाम को याद किया

जयंती पर अब्दुल कलाम को याद किया 

 सिवाना :- कस्बे के गांधी चौक पर कविता सेवा संस्थान के  सदस्यों ने भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें याद किया गया! कविता सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया! इस मौके पर राजपुरोहित ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव पूर्ण रूप से अपना विकास नहीं कर सकता ! कलाम साहब ने आईआईटी, युजीसी, जैसी शिक्षा के महत्व को समझते हुए आजादी के तुरंत बाद लाकर सबसे बड़ी दुरदर्शिता का परिचय दिया था!  आज पूरा देश उनकी दूरदर्शी सोच का लाभ ले रहा है! हम सबको ऐसे देश भक्त, महान पुरुषों के बताए मार्गों पर चलना चाहिए! इस मौके पर अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित, ईमित्र संगठन अध्यक्ष आशु सिंह राजपुरोहित, संस्थान के उपाध्यक्ष तरुण सुंदेशा, छात्र नेता गणपत सिंह राजपुरोहित, निर्मल जैन भरत कुमार माली, राजेन्द्र कुमार सरगरा सहित संस्थान के सदस्य मौजूद थे! 
और नया पुराने

Column Right

Facebook