चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार देसी से जुड़ेंगे नाता

चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार देसी से जुड़ेंगे नाता

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना :- दुकानदारों ने दीपावली पर  चाइनीज झालरों,रंग बिरंगी लाइट, बल्ब व सजावटी वस्तुओं की बिक्री का  बहिष्कार करने का मन बना लिया है। वहीं ग्राहकों ने देसी सामान से नाता जोड़ लिया है।कोरोना व बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के मद्देनजर लोगों में देसी से नाता जोड़ने की प्रतिबद्धता दिख रही है। ऐसे में इस बार दीपावली थोड़ी अलग हो सकती हैं। प्रशासन भी अवैध ढंग से पटाखों की बिक्री को लेकर सख्त हो गया है। कस्बे वासियों की जानकारी के अनुसार पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए कोराना काल में इस बार दीपावली पर पटाखे पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वही लोगों का कहना है कि चीन निर्मित इलेक्ट्रॉनिक सामान भी नहीं खरीदेंगे।कोशिश रहेगी कि दिया व बत्ती जलाकर ही धूमधाम से दीपावली मनाई जाए।

इनका कहना है - 
" चीन सीमा पर लगातार कायराना हरकत कर रहा है इसलिए चीन निर्मित वस्तुओं को पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे। इस बार दीपावली पर चीन का सामान नहीं खरीदेंगे।

 रणजीत राजपुरोहित 
    .टीम बालोतरा

" इस बार चाइनिज दीपकों की बजाय पारंपरिक दीपक जलाने पर प्राथमिकता दी जा रही है इसलिए सभी लोग संकल्प भी ले रहे हैं।

    राजेंद्र कुमार सरगरा 
दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष सिवाना
और नया पुराने