#News प्रतिदिन हजारों नये-नये यात्री कुलरिया परिवार की इस महान सेवा को देखकर होगें अभिभूत

गोसेवी संत स्व. श्री दुलाराम जी कुलरियाकी स्मृति में 
बनाई गई प्याऊ व यात्री विश्राम स्थली का हुआ उद्घाटन 

प्रतिदिन सैकड़ों यात्री पानी पियेगें व साथ लेकर जायेगें, प्रतिदिन सैकड़ों यात्री आराम करेगें 

प्रतिदिन हजारों नये-नये यात्री कुलरिया परिवार की इस महान सेवा को देखकर होगें अभिभूत 

एक आइना भारत / नागौर 

 विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, नागौर में गोसेवी संत स्व. श्री दुलारामजी कुलरिया की स्मृति में ठण्डे व मीठे पानी की प्याऊ और यात्री विश्राम स्थली का निर्माण संत दुलाराम कुलरिया के सुपुत्र भंवर, नरसी एवं पूनम  कुलरिया, ग्राम सिलवा ,तह. नोखा जिला-बीकानेर  द्वारा किया गया।
              गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि कुलरिया परिवार द्वारा निर्मित प्याऊ व यात्री विश्राम स्थली का विधिवत उद्घाटन महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज, प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी ममता, पंजाब से आये संत इन्द्रजीतसिंह, संत गोविन्दराम महाराज एवं अनेक भक्तों के सानिध्य में किया गया। 
        इस प्याऊ पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक चालक, अन्य वाहन और सैकड़ों यात्री पानी पियेगें व कैम्पर में भरकर भी ले जायेगे और यहां प्रतिदिन दो टैंकर पानी लगता है। प्याऊ के साथ ही यात्री विश्राम स्थली की भी व्यवस्था की गई है।
                    यह विशाल प्याऊ व यात्री विश्राम स्थली 45 गुणा 70 फीट की बनाई गई है जिसमें सैकड़ों यात्री प्रतिदिन बैठकर के अपना स्वयं का लाया हुआ भोजन करेगें। वहीं दूसरी ओर ट्रक चालक व यात्री कुछ देर आराम भी करेगें इस हेतु डेढ दर्जन चारपाई की व्यवस्था की गई हैं। प्रतिदिन हजारों यात्री यहंा अराम करेगें और कुलरिया परिवार की इस महान सेवा को देखकर अभिभूत होगें। 
         रात्रि में सर्दी, गर्मी व बारिश इत्यादि मौसम में आराम से यात्री शयन कर सकेगें तथा इन यात्रियों हेतु 2 दर्जन बिस्तर व कम्बल और रजाई की भी व्यवस्था की गई है। 
             इस दौरान स्वामीजी ने इस पुनित कार्य हेतु संकीर्तन करवाकर कुलरिया परिवार के लिए सुख, शान्ति व लक्ष्मी वृद्धि की कामना की। ज्ञात रहे कि कुलरिया परिवार लम्बे समय से गो चिकित्सालय से जुड़े हुए है, अब तक कुलरिया परिवार ने15 लाख से अधिक का सहयोग किया है। 
            इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र से आशीष बाहेती, चंचल बाहेती, हर्ष बाहेती, हिसार से राहुल बिश्नोई, विष्णु, हसंराज, विजय, धर्मवीर, अमित कुमार गोदारा, मोनीका, रोशनी, उर्मिला, कौशल्या, सरोज, पिंकी,कविता बिश्नोई एंव विभिन्न जगहों से पधारे यात्रिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
और नया पुराने