छींबागाव के पशुपालक के बेटे ने पाई 1 साल में 3 सरकारी नौकरियां
एक आईना भारत पोसालिया
मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे। कुछ ऐसा ही किया सिरोही जिले की शिवगंज तहसील के छीबागांव निवासी कालूराम देवासी ने। प्रतियोगीता के इस विकट दौर में जहां एक सरकारी नौकरी प्राप्त करना भी मुश्किल होता है, वही छीबागांव के कालूराम देवासी ने 1 वर्ष में तीन-तीन सफलताएं हासिल कर अपने गांव का नाम रोशन किया।
देवासी बताते हैं कि उनका वरिष्ठ अध्यापक ,2018 में हिंदी विषय से 698 रैंक के साथ चयन हुआ तत्पश्चात पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा में 693 रैंक हासिल की, लेकिन अंतिम सूची में शामिल नहीं हो सके । और अब व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 में ऑल राजस्थान 445 वी रैंक के साथ अंतिम रूप से चयन हुआ।
*निरक्षर माता पिता ने समझी पढ़ाई की अहमियत।*
कालूराम देवासी तीन बहनों के इकलौते भाई है। उनके पिता हमीराराम जी व माता तीजा देवी ने दिन रात मेहनत मजदूरी करके उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। देवासी वर्तमान में रा. उ. प्रा. वि. गामडी की नाल, कुंभलगढ़ (राजसमंद) में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है।
*ईटों के भट्टे व कमठे पर भी किया काम।*
कालूराम ने 2 वर्षों तक ईटों के भट्टे और कमठे पर मजदूरी भी की। इस तरह संघर्षों से जूझते हुए उन्होंने 2015 में जवाहर विद्यापीठ कानोड़, उदयपुर से b.ed की। व 1 वर्ष तक आदर्श विद्या मंदिर, शिवगंज में अध्यापन का कार्य भी किया। और फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे और लगातार सफलताएं हासिल की।
*2 बार थर्ड ग्रेड में असफल और पहले ही प्रयास में बने व्याख्याता।*
कालूराम देवासी 2 बार तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा व 1 बार वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में असफल रह चुके हैं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत बरकरार रखी और पहले ही प्रयास में मात्र 25 वर्ष की उम्र में व्याख्याता बन गए।
*दोस्तों से पैसे उधार लेकर की कोचिंग।*
देवासी बताते हैं कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके दो मित्रों रुपाराम राडबर भागली व राणाराम चुली ने कोचिंग की फीस भरकर उन्हें तैयारी हेतु प्रेरित किया। कालूराम ने हिंदी विषय से 2 बार नेट भी उत्तीर्ण की है। देवासी का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर लोगों की सेवा करने का है
देवासी की सफलता के बाद कई पदाधिकारियों ने फोन कर दी शुभकामनाएं
देवासी के व्याख्याता के पद पर चयन होने के बाद रक्त कोष फाउंडेशन आहोर के ब्लॉक प्रभारी भरत सिंह राजपुरोहित राजस्थान रक्त सेवा संस्थान तहसील अध्यक्ष भगाराम देवासी पूर्व सरपंच राम सिंह राजपुरोहित राडबर ने शुभकामनाएं दी
Tags
sumerpur