भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र आहोर द्वारा अटल जयंती कार्यक्रम एवं किसान सम्मेलन आयोजित ।

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र आहोर द्वारा अटल जयंती कार्यक्रम एवं किसान सम्मेलन आयोजित ।

आहोर । कस्बे के लक्ष्मी पैट्रोल पंप के पास भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र आहोर द्वारा विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के शुरुआत में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस कार्यक्रम को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया ,तत्पश्चात किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि वर्तमान कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित के लिए बिल लाए हैं उनका विभिन्न राजनीतिक दल भ्रम फैलाकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं । विधायक ने बताया कि वर्तमान में केंद्र सरकार ने खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में भी अच्छा काम किया है ,न्यूनतमसमर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की है ,पीएम किसान सम्मान योजना की शुरुआत की है, नीम कोटेड यूरिया के परिणाम स्वरुप मृदा स्वास्थ्य में बेहतर उपज मिली है, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत भी अच्छा काम किया है एवं सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व उप राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी ने दिल्ली में चल रहे धरनों की चर्चा करते हुए बताया कि इसमें किसान कम और विभिन्न राजनीतिक दल ज्यादा है और वे समर्थन मूल्य, मंडियों , किसानों की जमीनों पर भ्रम फैला रहे हैं जबकि बिल में ऐसा कुछ नहीं है ।
कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह थंब ने संबोधित करते हुए बताया की वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग की फसल को खरीदने में कोताही बरती है एवं किसानों को उनकी फसल खराबे की उचित मुआवजा भी नहीं दिया गया है ।
कार्यक्रम प्रभारी बंशी सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का किसानों के नाम पत्र पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनाराम चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेताओटर मल परमार ,महेंद् सिंह सियाणा नैंन सिंह चांदना नैंन सिंह राजपुरोहित, भंवर सिंह कंवला, रावाराम जी माली ,मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव ,महावीर सिंह ,हकमाराम महामंत्री बंशीलाल सुथार ,किशन राणा ,गोवर्धन सिंह साकरना,जोग सिंह राजपुरोहित अमर सिंह तोड़नी ,राम सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष उगमसिंह राजपुरोहित ,धन सिंह परमार ,जेठू सिंह मांगलिया ,अमृत देवासी ,मंडल मंत्री सुरेश राजपुरोहित थांवला, यशवंत रावल ,देवेंद्र सुथार ,युवा मोर्चा जिला मंत्री बिशन सिंह सोलंकी ,राहुल व्यास हरजी मंगल सिंह भाटी ,भंवर पुरी गोस्वामी ,युवराज सुथार जिला परिषद सदस्य गोपाल चौधरी और नगर अध्यक्ष सोहन सुथार, शंकर दान चारण,थानाराम चौधरी पिंकी शर्मा ,महिला मोर्चा से मोसंबी देवी ,रेखा देवड़ा ,जैसा राम मीणा, दिनेश भाटी सूर्यवीर सिंह निंबला, राणाराम चौधरी ,रूपाराम दर्जी, रिखबेश सुथार ,जितेंद्र दवे ,विकास श्रीमाली,भरत प्रजापत एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मंडल पदाधिकारी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य किसान नेता,युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
और नया पुराने