चाकसू/चाकसू नगर पालिका चेयरमैन कांग्रेस पार्टी के कमलेश बैरवा बने

चाकसू नगर पालिका चेयरमैन कांग्रेस पार्टी के कमलेश बैरवा बने

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। 13 दिसम्बर को नगरपालिका पार्षद चुनाव परिणाम सामने आया। नगरपालिका परिसर में रविवार को चेयरमैन पद के लिए हुए मतदान के बाद कांग्रेस के कमलेश बैरवा चाकसू नगरपालिका के चेयरमैन बन गये है। कांग्रेस के कमलेश बैरवा ने भाजपा की ओर से घोषित किये गये चेयरमैन उम्मीद्वार विनोद राजोरिया को तीन मतो से हरा दिया। कमलेश बैरवा के चेयरमैन बनते ही कांग्रेस जिंदाबाद, विधायक वेदप्रकाश सोलंकी जिंदाबाद के गननभेदी नारो से चाकसू गूंजने लगा और समर्थको ने जमकर आतिशबाजी की। चाकसू नगरपालिका में 35 वार्डो का गठन किया गया। 11 दिसम्बर को पार्षद पद के लिए हुए मतदान के बाद 13 दिसम्बर को चुनाव परिणाम घोषित किया गया जिसमें भाजपा प्रत्याशी 13, कांग्रेस प्रत्याशी 11 व निर्दलीय प्रत्याशी 11 सीटों पर विजयी रहे।
और नया पुराने