चाकसू/चाकसू में विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट

दुल्हन ने पेश की विदाई से पहले मिसाल

चाकसू में विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- भारत में यूं कहे कि लोकतंत्र में चुनाव किसी तरह से कम नहीं होता है इस भावनाओं को कई बार हमारे मतदाता दिखाते भी रहे हैं चाहे शादी हो या विदाई समारोह, परीक्षा हो या पढ़ाई लेकिन लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कभी पीछे नहीं रहे। लोकतंत्र की इसी भावना को देखते हुए शुक्रवार को चाकसू कस्बे के वार्ड नंबर 20 में पायल प्रजापत ने अपनी विदाई से पहले अपने मत का प्रयोग किया। पायल प्रजापत की शादी 10 दिसंबर को थी और 11 दिसंबर को अपनी विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मत का प्रयोग किया। परिवार ने भी अपनी बेटी की विदाई पहले मतदान किया। न सिर्फ परिवार बल्कि बेटी पायल प्रजापति भी शादी के जोड़े में ही मतदान करने मतदान केंद्र पहुंची।
और नया पुराने