आज खबर को प्रकाशित करना है

  मुकन सिंह राजपुरोहित  बने सिवाना के प्रधान, 

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

कांग्रेस से राजपुरोहित को 13 और भाजपा से प्रेम सिंह काठाडी़ को 12 वोट मिले ।

राजपुरोहित के प्रधान बनने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे में जुलूस निकाला गया।

सिवाना :- । प्रधान पद के लिए कांग्रेस पार्टी से मुकनसिंह राजपुरोहित व भाजपा से प्रेमसिंह काठाड़ी व निर्दलीय के रूप में पृथ्वीसिंह रामदेरीया चुनावी मैदान में उतरे। प्रधान पद के चुनावों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने चुनावी स्थल पंचायत समिति के मुख्य मार्गो पर इर्द गिर्द बेरिकेड्स लगाए गए। तथा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। अल सुबह से ही बाजारों में प्रधान पद के चुनाव के नतीजों को लेकर अलग अलग कयास लगाते नजर आए। वही दोपहर तीन बजे के बाद ही प्रधान पद के लिए मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।जो शाम पांच बजे सम्पन्न हुई। जिसमे 25 वार्डो के मतदाताओ ने मतदान किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के प्रधान पद के प्रत्याशी मुकनसिंह राजपुरोहित के पक्ष में तेरह मतदाताओ ने मतदान किए। वही भाजपा के प्रधान पद के प्रत्याशी प्रेमसिंह काठाड़ी के पक्ष में जोड़ तोड़ कर बारह मतदान प्राप्त किए। वही निर्दलीय प्रत्याशी पृथ्वीसिंह रामदेरीया को स्वंय का मत भी नही मिला। मतदान की गणना होते ही एक मत से प्रधान पद पर कांग्रेस पार्टी के मुकनसिंह राजपुरोहित को घोषित किया गया। 

जुलूस में उमड़ा सैलाब

कस्बे में कांग्रेस से प्रधान बने मुकन सिंह राजपुरोहित का  पंचायत समिति कार्यालय से अंबेडकर सर्कल तक विजयी जुलूस निकाला गया!   कस्बे में जगह-जगह राजपुरोहित का स्वागत किया गया।

क्षेत्र का कराऊंगा विकास 
नवनिर्वाचित प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित ने कहा राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से क्षेत्र में पूरी इमानदारी व लगन के साथ क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। 

     मुकन सिंह राजपुरोहित
प्रधान  :- पंचायत समिति सिवाना 

और नया पुराने