भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया
एक आईना भारत
चाकसू/अशोक प्रजापत:- भारतीय जनता पार्टी चाकसू नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी के नेतृत्व में वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली गणगौरी मैदान से शुरू होकर कोटखावदा मोड, मुख्य बाजार, चाकसू सब्जी मंडी होते हुए वापसी में गणगौरी मैदान पहुंची। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से भाजपा के नारे लगाए। चाकसू की जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की वाहन रैली में नगर महामंत्री विनोद राजोरिया, राघव शर्मा, रामबाबू गोडीवाल, नगर मंत्री फूलचंद महावर, मनीष सैनी भाजपा पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 22 शरीफ खान, वार्ड नंबर 2 रविप्रकाश शर्मा, वार्ड नंबर 30 दिनेश शर्मा, वार्ड नंबर 03 सुरेश सैनी, वार्ड नंबर 09 चंदन गुर्जर, वार्ड नंबर 19 प्रिया गोयल, वार्ड नंबर 29 से सरोज धाकड़ एवं सभी पार्षद प्रत्याशी व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
chaksu