भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने राजपुरोहित

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने राजपुरोहित
एक आईना भारत।उम्मेदपुर
विक्रमसिह पचानवा

उम्मेदपुर कस्बे के निकटवर्ती थांवला गांव के नरपतसिंह राजपुरोहित को भारतीय जनता पार्टी उत्तर- मध्य जिला संगठन मुम्बई द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में  जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नरपतसिह राजपुरोहित पिछले 17 वर्षों से मुम्बई के कुर्ला क्षैत्र में भाजपा कार्यकर्त्ता के रूप में सक्रिय रहते हुए वार्ड,बूथ,तथा मण्डल स्तर पर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। राजपुरोहित अपने पैतृक गांव थांवला में स्कूलों,धार्मिक कार्यक्रमों में भामाशाह समाज सेवक  के रूप में निरन्तर सेवा दे रहे हैं। राजपुरोहित वर्तमान में भाजपा कलीना विधान सभा क्षैत्र में मण्डल उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर स्थानीय सांसद पूनम महाजन ने उन्हे जिला स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इससे मुम्बई व थांवला गांव के लोगों में खुशी की लहर छा गई।
और नया पुराने