Newsनरसी कुलरिया के जन्मदिवस पर महामण्डलेश्वर ने ली लावारिस गोवंश की सुध

नरसी कुलरिया के जन्मदिवस पर महामण्डलेश्वर ने ली लावारिस गोवंश की सुध

सवा सौ लावारिस गोवंश को 4 टेंकर पानी, गुड़ एवं हरा व सुखा चारा खिलाया

कुलरिया परिवार गोेसेवा व समाज सेवा सदैव रहते है तत्पर - महामण्डलेश्वर
      
एक आईना भारत 

नागौर। गोसेवी बृह्मलीन स्व.  दुलाराम कुलरिया के सुपुत्र प्रसिद्ध समाज सेवी व उद्योगपति नरसी कुलरिया का जन्मदिवस महामण्लेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज ने लावारिस गोवंश की सेवा कर व उन्हें गो खाद्य सामग्री खिलाकर मनाया। 
             गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि गोसेवी नरसी कुलरिया के जन्मदिवस पर महावीर सिटी, नागौर में महामण्डलेश्वर ने सुबह अपने कर्मचारियों को कहकर लावारिस गोवंश हेतु एक कृत्रिम तालाब बनवाया। जिसमें लावारिस गोवंश की सुविधार्थ 4 टेंकर पानी डाला गया। 
              महावीर सिटी में करीब सवा सौ की संख्या में उपस्थित गोवंश को गुड़, सुखा व हरा चारा खिलाया। पश्चात् सत्संग भवन में नरसी कुलरिया के जन्मोत्सव पर संकीर्तन कर बधाई दी और ईश्वर से प्रार्थना कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
            महामण्डलेश्वर ने बताया कि नरसी कुलरिया की इंटीरियर इंडस्ट्री में पहचान देश ही नहीं, विदेशों में भी है। दौलत और शोहरत हासिल करने के बाद लोगोें के विचार भिन्न हो जाते है और वह भारतीय संस्कृति को भूल जाते है, परन्तु नरसी कुलरिया ना तो अपने विचार न अपनी संस्कृति को भूले है। अपने देश को आज ऐसे महान विचारवादी हजारों नरसी कुलरिया की जरूरत है। धन्य हैं, वन्दनीय है। ब्रह्मलीन सन्त दुलाराम कुलरिया  जिन्होंने अपने पुत्र नरसी कुलरिया को ऐसे संस्कार दिये।  जो हर समय गो सेवा व समाज सेवा में आगे रहते है।
           इस कार्यक्रम के दौरान कंचन पंचारिया, दिनेश रावल, पवन सोलंकी, संदीप रायका, भारमल ताडा, नरपत बेनिवाल एंव अनेक  गोभक्त उपस्थित थे।
और नया पुराने