चाकसू/अचानक आग लगने से चारा जलने सहित 5 पशुओं की हुई मौत

अचानक आग लगने से चारा जलने सहित 5 पशुओं की हुई मौत

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू उपखंड क्षेत्र कोटखावदा में दामोदर के बास जोशियों की ढाणी निवासी सुनील व महेश शर्मा के छप्परों में अचानक सुबह 2:00 बजे आग लगने से चारा सहित कई जानवर जुलूस गए। स्थानीय सरपंच रेणु बेरवा ने बताया कि अचानक आग लगने से 600 मण चारा जलने सहित 3 भैंस व 2 गायों की मौत हो गई और कई पशु झुलस गए। सूचना मिलते ही चाकसू फायरबिग्रेड वाहन पहुंचा लेकिन ड्राइवर कमलेश शर्मा ने बताया कि मौके पर गाड़ी नहीं पहुंची। क्योंकि रास्ता खराब होने के कारण गाड़ी फस गई। वहीं फायरमैन बाबूलाल जांगिड़, अग्नि शामक सहायक अधिकारी भंवरलाल माली ने बताया कि फायरबिग्रेड वाहन मौके पर नहीं पहुंचने के कारण जयपुर सीतापुरा से आग बुझाने के लिए वाहन बुलाया गया। जिससे आग पर काबू पाया गया। सुबह जेसीबी द्वारा फंसी हुई फायरबिग्रेड वाहन को निकाला गया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook