जनप्रतिनिधियों के स्वागत में ग्रामीणों ने बिछाये पलक पावड़े

एक आईना भारत

जनप्रतिनिधियों के स्वागत में ग्रामीणों ने बिछाये पलक पावड़े

कुचामन सिटी ( रामनिवास प्रजापति)
मीठडी कस्बे में रविवार को मीठडी कस्बे के पोस्ट ऑफिस के पास स्थित मीठडी फोर्ट में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं जनप्रतिनिधी हालांकि चार घंटे लेट पहुंचे पर ग्रामीण टस से मस नहीं हुये। जनप्रतिनिधियों का जौश के साथ माला व शाल ओढाकर स्वागत किया गया। अजमेर जिले के जिला प्रमुख सुशीला कंवर पलाडा, समाज सेवी भंवर पलाडा, कुचामन पंचायत समिति सदस्य बाबुलाल कुमावत, मंडावरा सरपंच गोविंद सिंह कसाणा, पलाडा सरपंच लीना कंवर, मीठडी सरपंच केलादेवी बावरी, कुचामन पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह, केराप के भवानी सिंह, मंगलाना के शिवचरण सिंह, नौबल ग्रृप के चेयरमैन दलपत सिंह आदि जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। वहीं अजमेर जिला प्रमुख सुशीला कंवर पलाडा ने कहा हमारे समाज सेवा के कार्यों की बदौलत ही आम जनता तहेदिल प्यार करती है। जिसके चलते दूसरी बार विपरीत परिस्थितियों में जिला प्रमुख बनी हूँ। वहीं जिला प्रमुख पद से मिलने वाली सैलेरी आम जनता की सेवा में लगातीं हूँ। वहीं गरीब को गणेश मान कर जनता की सेवा करतीं हू। वहीं समाज सेवी भंवर सिंह  पलाडा ने अपने दबंग बुलंद आवाज में कहा कि हमने जनता की सेवा के लिए राजनीति में कदम रखा है। पर राजनीति व व्यवसाय दोनों अपना नाम कमाया है। वहीं पार्टी व राजनीति से उपर उठकर जनसेवा करने में विश्वास रखता हूँ। इस दौरान मंच का संचालन बन्नाराम मेघवाल ने किया। इस दौरान उपसरपंच वीरेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच लौकेन्द्र सिंह, उधोगपति बाबुलाल कुमावत, विजय कुमार सोमानी, कैसाराम पौषक, राजू चैजारा,चैनाराम खिचड, दिलिप सिंह नरूका, आनंद सिंह, भैरु कुमावत, अनुराधा कंवर,लालाराम कुमावत, लक्ष्मण योगी, अशोक खटीक, मीठडी कुमावत समाज अध्यक्ष हनुमान कुमावत ,वार्ड अनिल सिंह, वार्ड पंच प्रेम सुख योगी,हाजी गफूर कलाल, रसीद लौहार, हेमाराम कुमावत, बनवारी मामा आदि ग्रामीण मौजूद थे।

और नया पुराने

Column Right

Facebook