चाकसू/भाजपा कार्यकर्ताओं का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ

भाजपा कार्यकर्ताओं का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू उपखंड क्षेत्र में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी चाकसू देहात कार्यकर्ताओं ने एस.एस.कालेज टूंटोली में नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन भाजपा देहात अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर की अध्यक्षता में किया। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरों से मिलकर खुशियां जाहिर की। भाजपा कार्यकर्ता सीताराम अंकेशपुरा ने बताया की स्नेह मिलन समारोह में आगामी पंचायत राज चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर काम करने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर कालूराम रैगर कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत करेडा़ खुर्द ने प्रंधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा व किसान बिलों का समर्थन करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष रामानंद गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम यादव, उपाध्यक्ष कजोड़ चौधरी व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं सहित आसपास के ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook