कोटखावदा एडीएम कार्यालय को दूदू से हटाकर जयपुर लगाया गया
एक आईना भारत
चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू उपखंड क्षेत्र के कोटखावदा कस्बे का एडीएम ऑफिस दूदू लगाने पर लोगों में की काफी नाराजगी व आक्रोष था। लोगों ने बताया कि चाकसू वेद प्रकाश सोलंकी के अथक प्रयासों से कोटखावदा को दूदू एडीएम से हटाकर जयपुर एडीएम में लगाया गया। जिससे कोटखावदा ग्राम वासियों ने विधायक को धन्यवाद देते हुए लोगों को मिठाई लड्डू बांटकर मुंह मीठा करवाया गया। मौके पर सीताराम नैनीवाल, भगवान सहाय शर्मा, भगवान सहाय रेगर, वीरेंद्र शर्मा, महावीर, बाबूलाल मल्होत्रा, कमलेश शर्मा मुकेश कुमार शर्मा, कैलाश चौधरी, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे
